-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
फिरोजपुर मण्डल में मालवा एक्सप्रेस तीन दिन निरस्त रहेगी
सैटेलाइट टर्मिनल का विकास हो रहा है जिसके लिए बाड़ी ब्राह्मण स्टेशन पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इस कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त और कुछ को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। इंदौर से चलने वाली श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेश भी 11 से 14 सितंबर के बीच प्रभावित रहेगी।
उत्तर रेलवे, फिरोजपुर मण्डल के बाड़ी ब्राह्मण स्टेशन में सैटेलाइट टर्मिनल के विकास के सम्बंध में बाड़ी ब्राह्मण स्टेशन पर प्री नॉन/ नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। कार्य के दौरान इस स्टेशन से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त, कुछ को आंशिक निरस्त और कुछ को निर्धारित तिथियों में रेगुलेट कर चलाया जाएगा। निरस्त गाड़ियों में गाड़ी संख्या 12919/12920 डॉ. अम्बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-डॉ.अम्बेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस भी शामिल है। गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अम्बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस 10, 11 और 12 सितंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12920 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा – डॉ. अम्बेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस 12, 13 और 14 सितंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।




Leave a Reply