-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रशिक्षण तन्मयता से प्राप्त करें ताकि कार्यों का निष्पादन उत्कृष्टता से हो: डीजीपी
मध्यप्रदेश संवर्ग के 2020 बैच के आठ परिवीक्षाधीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने आज पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से सौजन्य भेंट की।
डीजीपी श्री जौहरी ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। डीजीपी ने कहा कि प्रशिक्षण पूरी तन्मयता से प्राप्त करें ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उत्कृष्ट निष्पादन कर सकें। उन्होंने कहा कि जनता से जीवंत संपर्क बनाए ताकि उनकी आवश्यकताओं, अपेक्षाओं को जानकर अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकें। पुलिस से बेहतर समन्वय हो ताकि कानून-व्यवस्था संबंधी कार्य अच्छे से हो सकें।
इस अवसर पर आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी की संचालक श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर, पीएसओ टू डीजीपी श्री सुनील पाण्डेय, एसओ टू डीजीपी श्री मलय जैन, प्रशिक्षु आईएएस श्री अभिषेक सराफ, श्री अग्रिम कुमार, श्री अनिल कुमार राठौर, सुश्री अंजली रमेश, श्री अशुंमन राज, श्री हिमांशु जैन, श्री प्रखर सिंह तथा श्री विवेक के.वी. उपस्थित रहे।




Leave a Reply