-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
प्रबुद्धजनों के सुझाव के आधार पर घोषणा पत्र तैयार करेगी भाजपा : विष्णुदत्त शर्मा
नगरीय निकायों का बेहतर विकास कैसे हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध जनों के सुझाव के आधार पर नगरीय निकाय का घोषणा पत्र तैयार करेगी। नगरीय निकायों में प्रबुद्धजनों के सुझाव लिए जाएंगे और इसके लिए एक सुझाव नंबर भी जारी करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में कही। सम्मेलन में प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष राम रतन पायल मंचासीन थे।
हम मिलकर कटनी को मॉडल शहर बनायेंगे
सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कटनी शहर में विकास की अपार संभावनाएं हैं । यह संभावनाएं मूर्त रूप लें इसके लिए शहर के सभी प्रबुद्ध जनों को आगे आने की आवश्यकता है। सरकार के साथ समाज खड़ा होगा तो कटनी का विकास और मजबूती के साथ होगा। उन्होंने कहा कि कटनी नगर के बेहतर विकास के लिए क्या योजनाएं हो सकती हैं इसके लिए प्रबुद्ध जन आगे आएं और अपने सुझाव दें। जन आकांक्षाओं के अनुरूप कटनी के विकास का घोषणा पत्र तैयार होगा। उन्होंने कहा कि कटनी शहर देश और प्रदेश में एक मॉडल शहर बने इसके लिए संकल्प के साथ मिलकर आगे बढ़ें। सम्मेलन में शामिल हुए कटनी शहर के अधिवक्ता, शिक्षाविद,डॉक्टर, इंजीनियर, उद्योगपतियों ने अलग अलग सुझाव दिए।




Leave a Reply