प्रदेशभर में विराजे गणपति, बीजेपी कार्यालय व नेताओं के यहां प्रतिमाएं स्थापित

आज से गणेशोत्सव का आयोजन शुरू हो गया। प्रदेशभर में गणपतिजी की प्रतिमाओं की स्थापना हुई। भाजपा के प्रदेश कार्यालय सहित मुख्यमंत्री निवास और मंत्री व विधायकों ने भी अपने-अपने यहां गणेशजी की स्थापना की।

गणेशोत्सव की आज से धूमधाम शुरू हो गई। आज दिन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा के पास बने गणेश प्रतिमा के अस्थाई बाजार पहुंचे। यहां उनकी पत्नी साधना सिंह व पुत्र कार्तिकेय ने गणेशजी की प्रतिमा को पसंद किया और उसकी विधिवत पूजा अर्चन के बाद चौहान परिवार के साथ गणेशजी को लेकर मुख्यमंत्री निवास की तरफ रवाना हुए। साथ ही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी अपने यहां गणेश प्रतिमा की स्थापना की।
भाजपा कार्यालय में भी विशाल प्रतिमा की स्थापना
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं.दीनदयाल परिसर के सामने स्थित नए कार्यालय परिसर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की। पार्टी के नए कार्यालय परिसर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापना के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश सभी का मंगल करें और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि लाएं। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सरदेंदू तिवारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, मध्यप्रदेश रोजगार एवं कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, किशन सूर्यवंशी, विकास विरानी, विकास बोंद्रिया सहित कार्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today