पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेण्डर व महंगाई के विरोध में कमल नाथ का बंद का आव्हान

मध्यप्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पेट्रोल-डीजल तथा गैस सिलेण्डर के दामों में लगातार बेतहाशा वृद्धि के कारण आम नागरिकों को होने वाली घोर आर्थिक परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए मूल्य वृद्धि के विरोध स्वरूप एवं आम नागरिकों के आक्रोश को केंद्र एवं राज्य शासन तक पहुंचाने हेतु 20 फरवरी को प्रदेशव्यापी आधे दिन का बंद करने का आव्हान किया है।

कमलनाथ ने प्रदेश की जनता से आव्हान किया है कि वे अपनी स्वेच्छानुसार आधे दिन के बंद को सफल बनाने में अपना योगदान देवें।प्रदेश कांगे्रस कमेटी द्वारा इस आधे दिन के बंद में दूध का वितरण एवं एम्बुलेंस तथा दवाईयों की दुकानें इस बंद से मुक्त रहेंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today