-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में साइकिल रैली
पेट्रोल-डीजल कीमत वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन
कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि को लेकर बुधवार को प्रदेश व्यापी आंदोलन किया। इसमें साइकल चलाते हुए तो ट्रेक्टर खींचते हुए केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में साइकल रैली निकाली गई।
जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल द्वारा पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में रौशन पूरा से 74 बंगले स्थित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास तक साइकिल रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया एवं चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली के दौरान मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि जून 2008 में जब पेट्रोल डीज़ल के भाव बढ़े थे तब तत्कालीन मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्र की कांग्रेस सरकार के विरोध में अपने निवास से मंत्रालय तक सायकिल चला कर गए थे। सिंह ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि तब पेट्रोल की कीमत महज 50 रूपये थी और डीज़ल की कीमत 40-42 रुपये थी और जबकि उस समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल थी लेकिन आज की तारिख में कच्चे तेल की कीमत इतिहास के अपने न्यूनतम स्तर पर है यानि आधी से भी कम लेकिन पेट्रोल-डीज़ल के दाम इतिहास के उच्तम स्तर पर है। सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि पेट्रोल और डीज़ल का दाम बढ़ा कर कोरोना महामारी की मार झेल रहे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की जेब काटी जारही है। उन्हों ने चौहान को ललकारते हुए कहा कि अगर चौहान जनता के हितैषी हैं तो वह आज मेरे साथ आकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए प्रदर्शन में शामिल होकर साइकल से वल्लभ भवन तक का सफर करें, मैं उनके साथ जाऊंगा। उन्हों ने कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह बेईमान हैं, झूठे हैं और जनता के साथ फरेब करते हैं। इस बीच, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सिंह को अपनी पार्टी के घोषणा पत्र में ईंधन की कीमतों में कमी लाने के झूठे वादे के लिए पहले माफी मांगनी चाहिए, यह एक राजनीतिक नाटक है। पेट्रोल-डीज़ल के दाम में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में आज कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को अलग ज़िलों की ज़िम्मेदारी दी गए थी जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री, पी सी शर्मा को ग्वालियर, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को इंदौर, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को राजगढ़ और गुना, और भोपाल की ज़िम्मेदारी दिग्विजय सिंह को दी गए थी। भोपाल की रैली में दिग्विजय सिंह के साथ भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष, कैसलश मिश्रा के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता आभा सिंह, जे पी धनोपिया, विभा पटेल, सचिन वत्स, योगेंद्र सिंह परिहार, युवक कांग्रेस नेता सैय्यद सऊद हसन के अलावा हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।




Leave a Reply