पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की बेटी के परिवार पर प्रताड़ना के आरोप

पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की बेटी कई दिनों से घर से गायब है लेकिन शनिवार को उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में किसी कानून संबंधी किताबों की अलमारी भी दिखाई दे रही है।

वीडियो में उसने आरोप लगाया है कि उसके परिवार वाले कई सालों से प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने वीडियो में अपनी मौसी के बेटे पर उसे पीटने के आरोप भी लगाए हैं तथा कहा है कि परिवार वाले बेवजह किसी द्वारा भगा लिए जाने के आरोपों को निराधार बताया है। उसने कहा कि वह अकेली है और उसके परिवार वाले जबरन दूसरे धर्म के लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सूचना आई कि उसने अपने परिवारजन के खिलाफ हाईकोर्ट में प्रकरण लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today