-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
पुलिस मुख्यालय पहुँची स्वर्णिम विजय मशाल
16 दिसंबर 2020 विजय दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरा होने के अवसर पर राजधानी दिल्ली में स्थित “राष्ट्रीय समर स्मारक अमर ज्योति” पर लगातार जलती रहने वाली ज्योति से 4 स्वर्णिम विजय मशालें प्रज्वलित कर उन्हें 1971 के युद्ध के परम वीर चक्र और महावीर चक्र विजेताओं के गांवों सहित देश के विभिन्न भागों के लिए रवाना किया। मेजर श्री शक्ति सिंह सेना मेडल ने इस मशाल के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि पुलिस मुख्यालय प्रांगण में स्वर्णिम मशाल का आगमन हुआ है, हम सभी अपने वीर जवानों की शहादत और शौर्य को नमन करते हुए स्वर्णिम मशाल का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह मशाल भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और कुशल रणनीति का स्मरण कराते हुए देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम, त्याग और वीरता के लिए प्रेरित कर रही है। पुलिस महानिदेशक श्री जौहरी ने सेना के जवानों/ अधिकारियों को नमन किया और धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे।




Leave a Reply