-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
पुलिस ने विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया, अधिकारियों ने पूजे संचार उपकरण-शस्त्र
विजयादशमी के मौके पर पुलिस ने शस्त्रों, संचार उपकरणों और वाहनों की पूजन किए। भोपाल जिले की पुलिस लाइन तो दूरसंचार मुख्यालय में अधिकारियों ने पूजन किया।
भोपाल के भदभदा रोड पर पुलिस दूरसंचार मुख्यालयमें प्रातः परम्परानुसार शस्त्र एवं संचार उपकरण पूजन कार्यक्रम विधिविधान के साथ सम्पन्न कराया गया। पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) वीके माहेश्वारी के निर्देशन में मंत्रोचार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो) अमित सिंह द्वारा किया गया। मंत्रोचार उपरांत शस्त्र पूजन एवं संचार उपकरणों का पूजन किया गया एवं मां दुर्गा की आरती की गई, तत्पश्चात वाहन पूजा किया गया। पूजन उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो) अमित सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डायल 100 श्रीमति बीना सिंह, पुलिस अधीक्षक(रेडियो) अंकित शुक्ला्, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (रेडियो) एसडी छोकर, पुलिस अधीक्षक (रेडियो) बी.एम. शाक्य और एनके शाक्य, पुलिस अधीक्षक (रेडियो) एचएन अहिरवार, पुलिस अधीक्षक (रेडियो) उज्जैुन जोन महेश पाराशर, उप पुलिस अधीक्षक (रे) डायल 100 धर्मवीर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (रे) डायल 100 एसके गुप्ता , उप पुलिस अधीक्षक (रे) एनडी सक्से्ना, उप पुलिस अधीक्षक (रे) केएस बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (रे) संजय दुबे तथा पुलिस दूरसंचार शाखा के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।




Leave a Reply