-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
पुलिस द्वारा महिला जन जागरूकता अभियान सम्मान के माध्यम से जनजागरण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान “सम्मान” सभी विभागों के समन्वय से संचालित हो रहा है। कार्यक्रम के शुभारम्भ में सभी जिला मुख्यालय में उपस्थित अधिकारियों के अतिरिक्त, लगभग 5290 इकाईयां जुड़ी थीं, जिसमें 1076 थानों से लगभग 60 हजार नागरिक भी थाना कर्मचारियों के साथ उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला सुरक्षा हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। महिला सुरक्षा एवं जन जागरूकता हेतु स्थ यात्राएं निकाली गयी, वेंडरो तथा रेलवे सफाई कर्मियों को महिला अपराध रोकने के लिए शपथ दिलाई जा रही है।
भोपाल के भोजपुर संक्रांति मेले में अभियान की शुभंकर गुडडी के साथ लोगों ने सेल्फी ली एवं पुलिस द्वारा महिला अपराधों की रोकथाम के प्रति सजग एवं जागरूक होने का संदेश दिया। जबलपुर में गुड्डी के साथ पतंग उड़ाई गयी एवं अन्य जगह गुड्डी के ग्रीटिंग कार्ड भेजे गये। ‘गुड्डी के whatsApp स्टीकर बने, बैतूल में गुड्डी की रंगोली बनाई गई और छोटे -बड़े शहरों में गुड्डी के सेल्फी पाइन्ट के साथ लोगों ने फोटो खिचवाये। दिल्ली स्थित कार्टूनिस्ट जयंतो द्वारा सृजित गुड्डी’ शीघ्र ही अपने आपको बालिकाओं के प्रतीक के रूप में स्थापित कर रही है।अभियान का एक मुख्य उद्देश्य है कि बालिकाएं निर्भीक होकर सही निर्णय लें, इसमें शुभंकर गुड्डी ठीक उतरती है। सिनेमा घरों एवं सभी इन्टर स्टेट बसों में प्रमुख हस्तियों के संदेश भी सुनाए जा रहे हैं।पन्ना के गांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दीवालों पर अभियान संबंधी नारे लिखे, उज्जैन एवं रायसेन में रथ यात्राएं निकाली गईं, शहरों एवं पंचायतों में और बस स्टाप पर अभियान के पोस्टर्स लगाये गये कई नुक्कड़ नाटक चौपालों में हुए, और सिवनी की NGO द्वारा छेडछाड की घटनाओं को लेकर कुछ छोटी मूवी बनाई गई। जिला एवं पुलिस प्रशासन जागरुकता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है चाहे वह छिंदवाड़ा की बस्तियां हों, खरगौन की ग्राम पंचायत हो या इन्दौर का रेल्वे स्टेशन। नकुल देशमुख एवं सार्थक शर्मा द्वारा सृजित किया गया महिला सुरक्षा गान जनपद, चौराहों एवं एफ.एम. पर बजाया जा रहा है ।योगेश्वर दत्त भारतीय कुश्ती पहलवान के संदेश प्रसारित हो रहे हैं, किकेटर हरभजन सिंह, पर्वतारोही मेघा परमार एवं हेण्डबाल राष्ट्रीय खिलाडी मुस्कान शेख द्वारा मैं हूँ ‘असली हीरो पोस्टर के साथ आम जनता के लिये सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित किया गया।महिला एवं बालिकाओं के लिये समाज में सम्मानजनक अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए जन मानस को कानून के विधिक प्रावधानों की जानकारी प्रदेश के समस्त पुलिस बल द्वारा झुग्गी-झोपड़ी ग्रामीण इलाकों एवं बस स्टेण्ड एवं रेलवे स्टेशन पर दी जा रही है। इसके अतिरिक्त नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के निवारण के लिये विधिक सलाह देते हुये सायबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हेल्पलाईन नम्बर डायल 100, 1090, 1098 तथा मध्यप्रदेश पुलिस के मोबाइल एप के बारे में जानकारी दी जा रही है।




Leave a Reply