-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पीसी शर्मा पर हो साइबर अपराध के तहत मामला दर्ज: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा के विरूद्ध साइबर अपराध के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किए जाने मांग की। चुनाव आयोग से शिकायत में कहा है कि कांग्रेस के नेता 28 विधानसभाओं के चुनाव में दिखती हार से बौखलाकर लगातार कूटरचित कार्य कर रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने अपने ट्वीटर हेंडल पर ‘‘हम तो 50 समझ रहे! मामला तो 70 तक पहुंच गया’’ मिथ्या एवं आधारहीन पोस्ट डाली है। उक्त पोस्ट का कोई आधार नहीं है और पूर्णतः निराधार व असत्य है। पी.सी. शर्मा ने तथ्यहीन और आधारहीन पोस्ट ट्वीटर हैंडल पर डालकर भारतीय जनता पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है, जो कि गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। भ्रामक जानकारी ट्वीटर हेंडल पर डालकर पी.सी. शर्मा ने साईबर अपराध के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया है। प्रतिनिधिमण्डल ने आयोग से पी.सी. शर्मा के विरूद्ध साईबर अपराध के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किए जाने मांग की।
पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश प्रवक्ता श्री राहुल कोठारी, श्री विकास विरानी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री संतोष शर्मा, श्री अभय प्रताप सिंह यादव, अधिवक्ता श्री ओमशंकर श्रीवास्तव शामिल थे।




Leave a Reply