-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
पीएफआई पर दूसरी बार स्ट्राइक, मध्य प्रदेश में भी 21 हिरासत में
पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ देशभऱ में दूसरी बार स्ट्राइक की गई है। मध्य प्रदेश में भी पुलिस ने आठ जिलों में पीएफआई कार्यकर्ताओं की धरपकड़ की है जिसमें 21 लोगों की हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है।
पीएफआई के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार देशभऱ में स्ट्राइक की गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित आठ राज्यों में यह कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश पुलिस ने पीएफआई के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 21 लोगों को हिरासत में किया है। आज की कार्रवाई पिछले दिनों इंदौर-उज्जैन से पकड़े गए लोगों से मिली सूचनाओं के आधार पर हुई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश पुलिस की कार्रवाई के बारे में अधिकृत तौर पर बयान भी जारी किया है जिसमें 21 लोगों की हिरासत में लिए जाने की बात कही है।
भोपाल, इंदौर सहित आठ जिलों में एक्शन
मध्य प्रदेश पुलिस की एटीएस ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, नीमच, श्योपुर, गुना सहित आठ जिलों में यह कार्रवाई की है। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के करीब तीन दर्जन पीएफआई कार्यकर्ता पुलिस की रडार प र थे जिनमें से ज्यादातर पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पीएफआई के खिलाफ टेरर फंडिंग और भारत को इस्लामिक देश बनाने की साजिश करने का आरोप है। आज पकड़े गए आरोपियों को भोपाल की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।




Leave a Reply