-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पार्टी के नेता गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश भर में करेंगे गुरूओं का सम्मान
गुरूपूर्णिमा के अवसर पर 24 जुलाई को मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री, राष्ट्रीय नेता, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारी जिलों के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर गुरूपूर्णिमा कार्यक्रम में गुरूओं का सम्मान करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भोपाल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा गुफा मंदिर भोपाल, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ग्वालियर एवं मुरैना, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय गुजरात के मोरवी, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली, डॉ. वीरेन्द्र कुमार दिल्ली, प्रहलाद पटेल जबलपुर में विद्यासागर महाराज एवं रावतपुरा सरकार का सम्मान करेंगे तथा सत्य सरोवर में गुरू आश्रम में दर्शन करेंगे। फग्गनसिंह कुलस्ते अवधेशानंद महाराज देहरादून, सांसद राकेश सिंह जबलपुर स्थित ग्वारीघाट व गोरेगांव के सत्य सरोवर में, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे डिंडोरी, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ग्वालियर में गोल पहाडिया, पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद सुधीर गुप्ता मंदसौर में रामानुजाचार्य महाराज आश्रम सहित प्रदेश भर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, प्रदेश के सांसदगण, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्षगण, जिलों में तथा मंडल अध्यक्षगण मंडलों में, मोर्चा के कार्यकर्ता भी अनेक स्थानों पर शामिल होकर गुरूपूर्णिमा कार्यक्रम में गुरूओं तथा सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ठजनों का सम्मान करेंगे।




Leave a Reply