-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
पाक्सो में कटनी पुलिस की लापरवाही, सालभर फोरेंसिक रिपोर्ट पेश नहीं, HC की फटकार
मध्य प्रदेश पुलिस की पास्को एक्ट के मामले में लापरवाही सामने आने पर हाईकोर्ट ने एसपी कटनी और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने एसपी कटनी को लापरवाही को लेकर जांच कराकर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
पास्को एक्ट का एक मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाने का पिछले साल का एक मामला हाईकोर्ट में पहुंचा जिसमें पुलिस की लापरवाह कार्यप्रणाली सामने आई। हाईकोर्ट में इस मामले की जब सुनवाई हुई तो यह सामने आया कि थाना स्टाफ द्वारा फोरेंसिक रिपोर्ट को सालभर तक अदालत के सामने नहीं लाया गया और न ही पॉजिटिव फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद डीएनए टेस्ट की कार्रवाई ही की। हाईकोर्ट ने पुलिस की इस लापरवाही पर एसपी सुनील कुमार जैन और स्लीमनाबाद थाने के प्रभारी संजय दुबे को जमकर फटकारा।
अदालत का समय खराब करने पर भी नाराजगी
हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने एसपी सुनील कुमार जैन और थाना प्रभारी दुबे को अदालत में पेश होने पर मामले में लापरवाही बरतने और अदालत का समय खराब करने पर जमकर नाराजगी जाहिरे। अदालत ने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट अक्टूबर 2021 में आ चुकी थी तो फोरेंसिक डॉक्टर को बेवजह बुलाया गया। अदालत में यह तथ्य सामने रखा गया कि प्रकरण में 25 अक्टूबर 2021 को एसपी ऑफिस फोरेंसिक रिपोर्ट आ चुकी थी और एसपी ऑफिस से थाने को 27 अक्टूबर 2021 को चली गई थी। इसके बाद थाने के हवलदार ने फोरेंसिक रिपोर्ट को महिला सब इंस्पेक्टर को दे थी। अदालत ने एसपी कटनी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। गौरतलब है कि इस मामले में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद संजय दुबे को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है।




Leave a Reply