-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
परिणाममूलक विधायी कार्य में विधानसभा समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण: गौतम
मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा है कि निष्पक्ष, निर्मल और परिणाम मूलक विधायी कार्य-संचालन आदर्श लोकतांत्रिक प्रणाली की पहली आवश्यकता है । इससे लोकतंत्र को सही और स्वस्थ रूप मिलता है । वस्तुत: परिणाम मूलक विधायन से लोकतंत्र की सफलता सुनिश्चित होती है, जिसमें विधान सभा समितियां महती भूमिका का निर्वहन करती हैं ।
विधान सभा अध्यक्ष गिरीश गौतम आज विधान सभा भवन स्थित समिति कक्ष क्रमांक-1 में वर्ष 2021-2022 की अवधि के लिए गठित वित्तीय एवं सदन समितियों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे । श्री गौतम ने कहा कि विधान सभा समितियां दलीय बंधनों से दूर रह कर विधायन और उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करती हैं । उन्होंने कहा कि कृषि तथा उससे संबद्ध क्षेत्रों के विकास की दिशा में शासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं योजनाओं के पर्यवेक्षण तथा परीक्षण करने के लिए कृषि विकास समिति सहित आचरण समिति एवं स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति का मध्यप्रदेश विधान सभा में द्वितीयबार गठन किया गया है. विधान सभा अध्यक्ष श्री गौतम ने यह भी कहा कि समितियों की व्यापक कार्य प्रणाली से विधायिका एवं कार्यपालिका के मध्य परस्पर विश्वास बढ़ेगा और जन कल्याण कार्यों को मूर्त रूप मिलेगा ।
श्री गौतम ने समिति से आग्रह किया है कि यह समिति कुशल संचालक के साथ सरकार को कुछ ऐसा सुझाव प्रस्तुत करें जिससे आम जनता को सरकार लाभ देने में समिति के निर्णय को लागू करें । सरकार को अपनी नीति पर पूर्ण विचार करना पडे. सरकार और विधान सभा दोनों ही आम जनता को लाभ मिले उसके लिये कार्य कर रही है । आम जनता को यह समितियों का क्या योगदान हो सकता है इस पर हम सब मिलकर विचार करें । मेरा अध्यक्ष के नाते दायित्व है कि समितियों के संरक्षण एवं सहयोग में मेरा परस्पर सहयोग बना रहे आप मुझे आवश्यकता पड़ने पर मुझे आमंत्रित कर सकते है अथवा बुला सकते है. मैं आपके साथ हमेशा खड़ा मिलूंगा ।
नवगठित समितियों के सभापतियों एवं सदस्यगणों को हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुये श्री गौतम ने विश्वास जताया कि आप सभी योग्य सदस्यगण इन महत्वपूर्ण समितियों में अपनी भूमिका और दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने में सफल होंगे ।
इस अवसर पर डॉ. गोविन्द सिंह कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक विशेष रूप से उपस्थित थे लोक लेखा समिति के सभापति श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर,अनुसूचित जाति,जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति के सभापति श्री हरिशंकर खटीक ने भी संयुक्त समिति की बैठक को संबोधित किया ।
बैठक में विभिन्न समितियों के सभापति एवं सदस्यगण,विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी.सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।




Leave a Reply