-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नर्सिंग काउंसिल बनी दलालो का अड्डा रजिस्ट्रार स्वयं बढावा दे रही – परमार
एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार का आरोप है कि प्रदेश में शिवराज सरकार में नर्सिंग शिक्षा माफिया सक्रिय है और इसके चलते नर्सिंग कालेजों को मान्यता देने में भी दलाल सक्रिय हो गए हैं। मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में यह सब रजिस्ट्रार चन्द्रकला के संरक्खुषण में हो रहा है। परमार ने कहा कि रजिस्ट्रार की भी मिलीभगत है।
रवि परमान का कहना है कि मध्यप्रदेश में ऐसे पहली बार हुआ है कि 219 नवीन नर्सिंग काॅलेजो को एक साथ मान्यता दी गई है जिसमें नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार ओर अन्य कर्मचारियों ने नर्सिंग कॉलेजों के संचालकों से सांठगांठ कर करोड़ो रूपये का लेनदेन किया है प्रदेश में पहले से ही 448 नर्सिंग कॉलेज संचालित हो रहे थे 219 नवीन काॅलेजो को मिलाकर अब प्रदेश में कुल 667 नर्सिंग काॅलेज हो गये
परमार नर्सिंग काउंसिल में खुले आम चलती हैं दलाली नर्सिंग काउंसिल में अधिकारी ओर कर्मचारी नहीं पैसे लेकर कार्य करने वाले दलाल बैठे हुये है जो कि पहले स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन एनवोसी प्रोविजनल ओर अन्य कार्यों के लिये स्टूडेंट्स को पहले तो कमियां बता कर दो से तीन चक्कर लगवाए जाते हैं उसके स्टूडेंट्स से नर्सिंग काउंसिल के अधिकारी ओर कर्मचारी द्वारा लेनदेन कर कार्य करते हैं
नर्सिंग काउंसिल द्वारा नर्सिंग कालेजों का निरीक्षण सिर्फ कागजों तक सीमित
रवि परमार ने चुनौती दी कि मध्यप्रदेश के नर्सिंग काॅलेजो का निरीक्षण नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार द्वारा सिर्फ कागजों में ही करवाया वास्तविक में 50 फीसदी से ज्यादा काॅलेजों के पास कालेजों संचालित करने के लिये ना तो भवन हैं ओर ना ही अस्पताल ओर विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षक तक नहीं है ऐसे कालेजों को भी कागजो के आधार पर मान्यता दे दी गई ओर अगर सभी कालेजो के पास अस्पताल हैं तो उनमें तत्काल कोविड सेंटर बनाये जाये |
रवि ने बताया नर्सिंग शिक्षक और स्टूडेंट्स का अनुपात मध्यप्रदेश में 667 नर्सिंग कॉलेज कुल जीएनएम नर्सिंग सीट – 24885 ,कुल बीएससी नर्सिंग सीट – 18719 ,कुल पो.बीएससी नर्सिंग सीट-7265, कुल एमएससी नर्सिंग सीट – 2452 कुल मिलाकर 2020-21सत्र् में 53321 छात्र-छात्राएं प्रवेश लेते हैं प्रवेश के अनुसार प्रति 10 स्टूडेंट्स पर 1 शिक्षक अनिवार्य यानी 5332 शिक्षक होना चाहिये लेकिन सूची के अनुसार प्रदेश मे पंजीकृत एमएससी संकाय प्राचार्य – 667 ,उप प्राचार्य – 667 ,प्रोफेसर न्यूनतम – 500 ,एसोसिएट प्रोफ़ेसर न्यूनतम – 500 , असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूनतम -1000 कुल लगभग 3,334 ही हैं यानि मध्यप्रदेश में लगभग 2000 नर्सिंग शिक्षकों की कमी उसके बाद भी 219 नवीन नर्सिंग कालेजों को मान्यता दी गई
परमार का कहना है कि अगर नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रार चन्द्रकला ने फर्जी नर्सिंग कालेजों को मान्यता नहीं दी है तो नर्सिंग कालेजों के स्टाफ ओर उनके अस्पतालों के बेड की संख्या पूर्ण पते के साथ सार्वजनिक करे एनएसयूआई मेडिकल विंग फर्जी नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता के मामले को लेकर जल्दी राज्यपाल से मुलाकात कर जाँच की मांग करेगी ओर EOW को भी इसकी शिकायत करेगी |




Leave a Reply