मध्य प्रदेश कांग्रेस की अंदरुनी कलह पर भाजपा नेता और प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने दिया तो दिग्विजय सिंह ने भी उन्हें पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी से दूर करा दिया है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दो दिग्गज कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच चल रही दूरियों को लेकर भाजपा नेता मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ के साथ दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने का बदला लिया है। दिग्विजय सिंह ने हाल के हाल निपटाकर उन्हें स्क्रीनिंग कमेटी में नहीं आने दिया। कांग्रेस के भीतर गृह कलह चलती रहेगी और यह अब रुकने वाली नहीं है।
कमलनाथ जहां गए वहां कांग्रेस बुरा हश्र हुआ
मिश्रा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में कमलनाथ के प्रचार के लिए जाने को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले का इतिहास देख लें, वे जहां-जहां गए थे कांग्रेस का जो हश्र हुआ, वही गुजरात में होने वाला है। उन्होंने कमलनाथ को कहा है कि वे कलंक लेने गुजरात नहीं जाएं।
चुनावी हिंदू हैं
भाजपा नेता मिश्रा ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महू जाएंगे, नर्मदा की पूजा भी करेंगे सवाल पर कहा कि वे तो चुनावी हिंदू हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं लेकिन यहां मंदिर जाएंगे। अभी पूरी यात्रा मीनाक्षीपुरम, रामेश्वरपुरम से निकली मगर वे वहां नहीं गए और यहां चुनाव हैं तो मंदिर और बाबा साहब की याद आएगी। जनता सब समझती है और अभी गुजरात-हिमाचल प्रदेश की जनता सब बता देगी।
Leave a Reply