-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
दैनिक जागरण भोपाल के भाइयों का विवाद थाने तक पहुंचा, पढ़िये क्या है मामला
पैसा खून के रिश्तों को भी बिगाड़ देता है और ऐसा ही एक हाईप्रोफाइल मामला भोपाल में हुआ है। दैनिक जागरण भोपाल पत्र का संचालन करने वाले दो भाइयों के बीच पैसे को लेकर बात इतनी बढ़ गई है कि छोटे भाई, भतीजे के खिलाफ राजीव मोहन गुप्त ने एफआईआर करा दी है। अब छोटा भाई और उनका बेटा पुलिस से छिपते घूम रहे हैं।
बताया जाता है कि यह मामला भाइयों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर है। राजीव मोहन के छोटे भाई संजीव मोहन गुप्त ने करीब एक साल पहले समाचार पत्र के संचालन में अपनी भूमिका बढ़ा दी थी। उनका बेटा भी अखबार के कामकाज में दखल देने लगा था। संजीव मोहन और उनके बेटे के अलावा इनका एक सीए भी समाचार पत्र में विशेष रूचि ले रहे थे। इस कारण राजीव मोहन गुप्त और संजीव मोहन गुप्त के बीच काफी समय से तनावपूर्ण संबंध चल रहे थे।
विवाद के कारण प्रकाशन भी बंद रहा
दैनिक जागरण भोपाल के इन संचालक भाइयों के बीच विवाद की वजह से समाचार पत्र का प्रकाशन भी बंद हो गया था। कुछ दिन तक अखबार प्रकाशित नहीं हुआ और फिर आपसी बातचीत के बाद दोबारा इसका प्रकाशन शुरू हुआ। मगर दोनों भाइयों के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ।
क्राइम ब्रांच में शिकायत
विवाद पिछले दिनों काफी बढ़ गया और राजीव मोहन गुप्ता ने भोपाल क्राइम ब्रांच में शिकायत कर दी। उन्होंने अपने छोटे भाई संजीव मोहन के अलावा उनके बेटे व सीए के खिलाफ एफआईआर करा दी है। कहा जा रहा है कि इसके बाद भोपाल पुलिस संजीव मोहन की तलाश में उनके घर पर पहुंची तो वे नहीं मिले। भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने इस बारे में बताया है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।




Leave a Reply