-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
दुष्कर्म के आरोपी के कांग्रेस विधायक पुत्र करन मोरवाल पर कार्रवाई, डेढ़ साल पहले हुई थी एफआईआर
उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करन को पार्टी ने छह साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। उसके खिलाफ डेढ़ साल पहले दुष्कर्म की एफआईआर हुई थी और करीब साल भर पहले उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कांग्रेस की इस कार्रवाई पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस की यह कछुआ चाल है।
कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करन पर एक महिला ने 13 फरवरी 2021 के दिन उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया और इंदौर के महिला थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई थी। मगर करन ने कई अदालतों में इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए दस्तावेज पेश किए जिसमें उन्होंने घटना के दिन बड़नगर सिविल अस्पताल में दाखिल होना बताया था। अदालत ने करन द्वारा पेश किए गए अस्पताल के दस्तावेजों को गलत बताते हुए उनकी अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया था।
इनाम भी घोषित हुआ
पुलिस ने करन मोरवाल की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था लेकिन वे इसके बाद भी छिपते रहे। अंततः 26 अक्टूबर को उनकी गिरफ्तारी हो सकी थी। मोरवाल ने गिरफ्तारी के दौरान भी महिला के दुष्कर्म के आरोपों को गलत बताया था।




Leave a Reply