-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
दीपावली व छठ पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन
रेलवे द्वारा दिवाली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन भोपाल मण्डल के हरदा, इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 02105 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 19 और 26 अक्टूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 05.15 बजे प्रस्थान कर, 15.51 बजे हरदा पहुँचकर, 15.53 बजे हरदा से प्रस्थान कर, 17.10 बजे इटारसी पहुँचकर, 17.15 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 18.35 बजे रानी कमलापति पहुँचकर, 18.40 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर, 21.55 बजे बीना पहुँचकर, 22.00 बजे बीना से प्रस्थान कर, अगले दिन 17.15 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02106 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 21 और 28 अक्टूबर को गोरखपुर स्टेशन से 03.00 बजे प्रस्थान कर, 19.55 बजे बीना पहुँचकर, 20.00 बजे बीना से प्रस्थान कर, 22.25 बजे रानी कमलापति पहुँचकर, 22.35 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर, अगले दिन 00.25 बजे इटारसी पहुँचकर, 00.35 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 01.30 बजे हरदा पहुँचकर, 01.32 बजे हरदा से प्रस्थान कर, 13.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, GOY, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी जंक्शन, औनिहार, मऊ, बेल्थरा रोड, भटनी एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित 22 कोच रहेंगे।




Leave a Reply