-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
दस साल के बच्चे को ढाई घंटे तक लाॅकअप में रखा
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने चार मामलों में स्वसंज्ञान लेकर संबंधितों से समय-सीमा में जवाब मांगा है।
दस साल के बच्चे को ढाई घंटे तक लाॅकअप में रखा
आयोग ने कहा- डीजीपी तीन सप्ताह में दें जवाब
शिवपुरी जिले के भदैया कुंड (नेशनल पार्क एरिया) में ऋषि पंचमी की पूजा के लिए अपामार्ग का पौधा लेने गए दो युवकों और दस साल के बच्चे को वन विभाग ने सजा दे दी। दोनों युवकों को करीब ढाई घंटे तक लाॅकअप में बंद रखा और बच्चे को भी थाने में बिठाया। इसके बाद 500 रूपए का चलान काटकर तीनों को छोड दिया। उधर रेंजर का कहना है कि मामला नेशलन पार्क में अवैध प्रवेश का था। पार्क एरिया में आम लोगो की एंट्री पूरी तरह से बंद है। इस मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), मध्यप्रदेश तथा पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।
तीन साल के बच्चे का उम्र के हिसाब से आधा वजन, हड्डियां तक दिख रहीं
आयोग ने कहा – संचालक, महिला बाल विकास तीन सप्ताह में दें जवाब
शिवपुरी जिले के पिछोर में भौंती कस्बा क्षेत्र के ऊमरी गांव के तीन साल तीन माह के बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से आधा है। हालत ऐसी हो गई है कि उसके शरीर की हड्डियां तक दिखने लगी हैं। तीन साल के बच्चे का वजन 14.6 किग्रा होना चाहिए, लेकिन बच्चे (सूर्यवंशी बघेल) का वजन 7.2 किग्रा है। उसका वजन लगातार घटता जा रहा है। अपने इकलौते बेटे का इलाज कराने माता-पिता जिला अस्पताल शिवपुरी लाए है। चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती सूर्यवंशी बघेल को ढंग का पोषण आहार नही मिल रहा है। नौ सितंबर की रात दो बजे जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती हुए सूर्यवंशी की हालत में कोई सुधार नही है। इस मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिवपुरी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शिवपुरी से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।
पत्नी के लापता होने की शिकायत करना पडा महंगा, थाने में बुलाकर की पिटाई
आयोग ने कहा – डीआईजी भोपाल तीन सप्ताह में दें जवाब
भोपाल शहर में पत्नी के लापता होने पर खोज के लिए सीएम हेल्पलाइन से मदद मांगने वाले युवक ने अरेरा हिल्स पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। युवक जेपी अस्पताल मंे भर्ती है। राहुल प्रजापति ने आरोप लगाया है कि उसे बयान दर्ज करने के नाम पर बुलाया था, लेकिन प्रधान आरक्षक ने उससेे मारपीट की। पुलिस वाले सीएम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज करने से नाराज थो और उन्होनें युवक के साथ मारपीट कर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि युवक का विवाद हो गया था, लेकिन मारपीट नहीं हुई। इस मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), भोपाल से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।
चरित्र शंका को लेकर पति ने दोस्तों के साथ पत्नी को पीटा, मां उकसाती रही
आयोग ने कहा – एसपी अलीराजपुर चार सप्ताह में दें जवाब
अलीराजपुर जिले में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का एक और वीडियों सामने आया है। पति अपने दो दोस्तों और माता-पिता के साथ मिलकर पत्नी की डंडे से पिटाई कर रहा है। मां भी बेटे को बहू की पिटाई करने के लिए उकसा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पंाच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला सोंडवा थाना क्षेत्र की उमराली चैकी के ग्राम छोटी बेगलगांव का है। राजू (परिवर्तित नाम) ने अपनी पत्नी को बीते श्ुाक्रवार को अन्य युवक के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने वीडियो के आधार पर महिला के पति, ससुर, सास, पति के दोस्त राकेश और प्रशांत झिंगला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, अलीराजपुर से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।




Leave a Reply