-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
तृणमूल कांग्रेस के राज्य इकाई प्रमुख दीपेन पाठक का त्यागपत्र
असम में तृणमूल कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष दीपेन पाठक और दो अन्य पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर-एनआरसी के अंतिम मसौदे के बारे में पार्टी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की टिप्पणियों के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। हाजो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक श्री पाठक ने कहा है कि असम के हित को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सुश्री ममता बैनर्जी ने असम की समस्याओं पर कभी कुछ नहीं कहा। तृणमूल कांग्रेस के दो और सदस्यों शिबसागर से प्रदीप पचानी तथा गोलाघाट से दिगन्त सैकिया ने भी यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि वे ऐसी पार्टी के सदस्य बने नहीं रह सकते जो असम के मूल निवासियों की पहचान से समझौता करना चाहती हो।




Leave a Reply