तकनीकी दल के निरीक्षण के बाद पुल से आवागमन प्रारंभ

दौर-इच्छापुर हाईवे पर खरगोन स्थित मोरटक्का पुल रिपेयरिंग करने के बाद तकनीकी दल ने अवलोकन किया। अवलोकन करने के पश्चात पुल से आवागमन प्रारंभ कर दिया गया।

ज्ञात हो कि गत 29 अगस्त को नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद आवागमन बंद कर दिया गया था। जल स्तर कम हो जाने के बाद पुल आंशिक क्षति स्थिति में आ गया था। क्षति वाले स्थानों को रिपेयरिंग करने के बाद मंगलवार को तकनीकी दल ने निरीक्षण के उपरांत पुल से आवागमन प्रारंभ किया। तकनीकी दल में एमपीआरडीसी की प्रबंधक वर्षा अवस्थी, इंजीनियर, एसडीएम व तहसीलदार ने अपनी उपस्थिति में आवागमन प्रारंभ कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today