-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ट्विटर का मालिक बदलते ही खाली होने लगी कुर्सियां, सीईओ-पॉलिसी हेड रवाना
सोशल मीडिया के इस दौर में ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम जैसे सशक्त माध्यम विचार रखने के बड़े माध्यम बन चुके हैं और इनसे जुड़ी खबरें बेहद तेजी से वायरल होती हैं। ट्विटर के मालिकाना हक बदले जाने और वहां हो रहे बदलाव की खबरें भी खूब वायरल हो रही हैं। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क के कंपनी में पहली बार पहुंचते ही जिस तरह उन्होंने अपना संदेश दिया उसके बाद वहां कुर्सियां तेजी से खाली हो रही हैं।
ट्विटर के मालिक एलन मस्क कोर्ट के डील पूरी करने के आदेश की अवधि समाप्त होने के एक दिन पहले सिंक लेकर ट्विटर के कार्यालय पहुंचे तो उन्हें एक तरह से संदेश दिया जिसके कई मायने निकाले गए। हालांकि आज मस्क ट्विटर के मालिक हैं और उनके मालिकाना हक लेते ही ट्विटर की कई कुर्सियां खाली होने लगी हैं। कुछ लोगों को वे बाहर का रास्ता खुद दिखा रहे हैं तो कुछ अपने आप ही छोड़कर जाने की फिराक में हैं।
सीईओ-पॉलिसी हेड बाहर
ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को मस्क ने बाहर कर दिया है। इसी तरह पॉलिसी हेड नेड सेगल को भी मस्क ने ट्विटर का मालिक बनते ही बाहर कर दिया है। अब यह माना जा रहा है कि ट्विटर को अपने ढंग से संचालित करने के लिए मस्क नई टीम खड़ी करेंगे जिसके लिए ज्यादा स्टाफ खुद ब खुद ही जाने की तैयारी में जुट गया है।




Leave a Reply