-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः पिछले विजेता आस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड ने 89 रन से हराया
टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे आस्ट्रेलिया को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। उसे ग्रुप के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने जबरदस्त ढंग से 89 रनों से हराया। इस तरह टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत मौजूदा विजेता की हार से हुआ है।
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मगर उसका यह फैसला गलत साबित हुआ और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के सामने आस्ट्रेलिया के गेंदबाज टिक नहीं सके। न्यूजीलैंड के डेव्हन कानवे ने आखिरी गेंद तक आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को चखाया और 58 गेंदों में 92 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड को 200 रन तक पहुंचाया। उनका साथ फिन एलन ने दिया और 16 गेंद में 42 रन की पारी खेलकर टीम को बहुत अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।
आस्ट्रेलिया ने बड़े स्कोर के लक्ष्य को पाने के लिए शुरुआत की तो उसे न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने एक के बाद एक झटके देकर उबरने नहीं दिया। संतनेर और टिम साउदी ने तीन-तीन विकेट लि़ए। आस्ट्रेलिया टीम की कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बनने से पूरी टीम 111 रन के स्कोर पर आउट हो गई। इससे न्यूजीलैंड को 89 रनों से जीत मिली।




Leave a Reply