-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
टीआई सीहोनिया ने दिमनी से कांग्रेस प्रत्याशाी के भाई का सिर फोडा
देश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी (ग्वालियर-चम्बल संभाग) के.के. मिश्रा ने ग्वालियर-चम्बल अंचल में होने जा रहे उपचुनावों में अपनी दैयनीय राजनैतिक स्थिति से चिंतित भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह पुलिसियाई दमन पर आमदा होकर कांग्रेस नेताओं और उनके परिवार पर अत्याचार करने पर तुल गई है, ऐसी घिनौनी हरकतों को तत्काल प्रभाव से रोका जाये।
मिश्रा ने कहा कि आज दिमनी, जिला मुरैना के कांग्रेस प्रत्याशी श्री रविन्द्रसिंह तोमर के छोटे भाई भूपेन्द्र सिंह तोमर को टी.आई. सीहोनिया, जितेन्द्र् शर्मा ने प्रयोजित तरीके से रोककर लाठियों से उसकी बेकदर पिटाई की, उसे लहुलुहान कर सिर फोड डाला। भूपेन्द्र का दोष मात्र इतना था कि उसने टी.आई. से सिर्फ इतना कहा कि चेकिंग के नाम पर आप रोज-रोज परेशान क्यों कर रहे है। इतना सुनते ही टी.आई. बेकाबू हो गये और भूपेन्द्र का सिर फोड डाला। मिश्रा ने कहा कि यह सब जानबूझ कर टी.आई. ने भाजपा का संरक्षण होने के कारण किया है। लिहाजा, टी.आई. को सस्पेंड कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जाये।
मिश्रा ने यह भी कहा कि पूरे अंचल में जिला/पुलिस प्रशासन जानबूझ कर कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों को परेशान कर रहा है। 2 दिन पूर्व भाजपा प्रत्याशी एदलसिंह कंसाना की शह पर पुलिस ने एक परिवार के घर में घुसकर घर को तहस नहस किया, महिलाओं से अभद्रता की और परिवार की कार को भी नुकसान पहुंचाया। जिसके वीडियो भी कांग्रेस ने जारी किये थे किंतु सम्बंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही आज तक नहीं हुई है। कांग्रेस ने आज हुए पिटाई कांड के भी वीडियों भी जारी किये है।




Leave a Reply