जुलानिया को जातिवादी बताने, IAS कंसोटिया के आंदोलन की खिलाफत करने वाले थेटे पर फिर FIR
Wednesday, 8 February 2023 7:14 PM adminNo comments
22 साल पहले जबलपुर नगर निगम में आयुक्त व संचालक रोजगार की पोस्टिंग के बैंकों से ऋण लिया था। उसी दौरान लोकायुक्त केसों में फंसने वाले रमेश थेटे व उनकी पत्नी पर रिटायरमेंट के बाद फिर एक एफआईआर दर्ज हुई है। यह वही थेटे हैं जिन्होंने आईएएस राधेश्याम जुलानिया को जातिवादी तो आईएएस जेएन कंसोटिया के आरक्षण बचाओ आंदोलन की रिजर्व केटेगरी के होने के बाद भी खिलाफत की थी। आपको बता रहे हैं सर्विस के दौरान और रिटायरमेंट के बाद थेटे कैसे चर्चा में रहे।
आईएएस अधिकारी रमेश थेटे 2001-02 में नगर निगम जबलपुर में आयुक्त थे और फिर वहां से संचालक रोजगार व प्रशिक्षण बने थे। उसी दौरान उनके तथा उनकी पत्नी मंदा थेटे के नाम से जबलपुर के विभिन्न बैंकों में 68 लाख रुपए का ऋण लिया था। मगर उनके ऋण राशि को बहुत कम समय में ही चुका दिया था जिसमें 2013 में लोकायुक्त संगठन ने उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। इस प्राथमिकी की जांच के बाद विगत सप्ताह लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना की जबलपुर इकाई ने उनके तथा उनकी पत्नी के खिलाफ पीसी एक्ट और भादवि के तहत एफआईआऱ दर्ज की है।
थेटे यूं चर्चा में रहेः रमेश थेटे के खिलाफ लोकायुक्त में कई केस दर्ज हुए थे जिनमें उन्हें कोर्ट से राहत मिलने के बाद सरकार ने पोस्टिंग दीं। 2016 में उन्हें आईएएस अधिकारी राधेश्याम जुलानिया के अधीन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सचिव बनाया गया लेकिन जब उन्हें कार्य आवंटन में मनचाहा काम नहीं मिला तो उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। उसमें जुलानिया पर जातिवादी मानसिकता का आरोप लगाया था।
उसी दौरान आईएएस अधिकारी जेएन कंसोटिया के संगठन द्वारा आरक्षण बचाओ आंदोलन चलाया गया था लेकिन थेटे ने आरक्षित वर्ग के होने के बाद भी उनकी खिलाफत की थी। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने मीडिया को लिखित में अपने साथ सरकार द्वारा पक्षपात का व्यवहार करने का आरोप लगाया था। अपने आपको आंबेडकरवादी बताते हुए थेटे ने आरोप लगाया था कि इसी की कीमत उन्होंने चुकाई और डायरेक्टर आईएएस होने के बाद भी एक भी जिले में कलेक्टर की जिम्मेदारी नहीं दी गई। 25 केस उन पर लगा दिए गए और जब कोर्ट से राहत मिली तो पत्नी पर केस बनाकर उन्हें सह आरोपी बनाया दिया गया। उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरने के लिए भी कंपनी बनाई। रिटायरमेंट के बाद वे महाराष्ट्र के नागपुर में रह रहे हैं।
पूर्व उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ शुक्रवार को राज भवन पहुँचे। राज भवन में उनका राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव ने पुष्प- गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राज भवन के अन्य अधिका - 21/11/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश उद्योगों के लिए तेजी से उभरता हुआ पसंदीदा राज्य बन रहा है। फेड एक्सपो जैसे आयोजन स्थानीय उद्योगों और स्टार्ट-अप्स को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्री - 21/11/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को म.प्र. विधानसभा भवन पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री नरेशचंद्र सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री - 21/11/2025
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि विकसित मध्यप्रदेश@2047 के विजन को साकार करने में वित्तीय वर्ष 2026-27 बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसमें हर नागरिक की भूमिका होगी। बजट निर्माण मे - 21/11/2025
Leave a Reply