-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जल्द ही शुरू होगी ई-एफआईआर की सुविधा
पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जोनल आईजी/डीआईजी तथा जिले के पुलिस अधीक्षकों से ई-एफआईआर की सुविधा प्रदान करने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि ट्रायल के तौर पर 12 अगस्त से यह सेवा शुरू होगी। प्रारंभिक दौर में इसके माध्यम से 15 लाख रूपए मूल्य तक के वाहन चोरी तथा एक लाख रूपए मूल्य तक की चोरी की एफआईआर दर्ज की जा सकेगी।
डीजीपी जौहरी ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट तथा ट्वीटर, फेसबुक आदि के कुशल संचालन एवं सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण के लिए अच्छी टीम बनाकर कार्य करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एससीआरबी श्री चंचल शेखर, श्री ए.साईं मनोहर तथा पुलिस महानिरीक्षक श्री मकरंद देउस्कर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।




Leave a Reply