जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकाने से भारी संख्या में विस्फोटक बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने डोडा जिले में आतंकवादियों के ठिकाने का पता लगा कर भारी संख्या में हथियार और विस्फोटक जब्त किए हैं। इनमें दो एके 47 राइफलें, चार ग्रेनेड और भारी मात्रा में विस्फोटक शामिल हैं।  10 राष्ट्रीय राइफल्स को नियमित तलाशी के दौरान इस ठिकाने का पता चला।

यह ठिकाना आतंकवादी उस दौरान इस्तेमाल किया करते थे। जब डोडा जिले में आतंकवाद चरम पर था। जिला डोडा 1990 से 2000 तक आतंकवाद से प्रभावित था। मगर 2000 के बाद डोडा जिला में कोई आतंकवादी घटना नहीं हुई क्योंकि जिला को आतंकवाद से मुक्त घोषित कर दिया गया था। फिर भी सुरक्षाबल जिला में समय-समय पर तलाशी अभियान चलाते रहते हैं ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी आतंकवादी ग्रुप दोबारा जिले में आतंकवाद को फिर से शुरू न कर सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today