-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
जबलपुर संभाग में यूरिया की स्थिति पर सीएम की आपात बैठक, सख्ती के निर्देश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह जबलपुर संभाग में यूरिया की स्थिति को लेकर आपात बैठक ली। सीएम हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर जबलपुर संभाग के जिलों में आवंटित यूरिया की जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसानों को खाद से वंचित रखने वालों के साथ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और एफआईआर-गिरफ्तारी भी हो।
मुख्यमंत्री निवास पर सीएम ने सुबह सात बजे यह बैठक बुलाई थई। इसमें कहा कि जिस समय खाद की सबसे ज्यादा जरूरत है उसी समय खाद के लिए अफरा-तफरी मची है। यह अपराध है। दोषियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाई की जाए जो उदाहरण बने। यूरिया आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में भी सीएम ने जानकारी जुटाई। चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में कहीं भी किसानों को खाद की परेशानी नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार से समन्वय कर राज्य के लिए पर्याप्त आवंटन सुनिश्चित किया गया है।




Leave a Reply