-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
चरित्र हनन की राजनीति भाजपा की कलंकनीति है-भूपेन्द्र गुप्ता
अप्रमाणिक वीडियो के माध्यम से हताश भाजपा दमोह के कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के खिलाफ डॉक्टर्ड अभियान चला रही है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा दमोह के एक वायरल वीडियो को आधार बनाकर चुनाव आयोग में शिकायत कर सनसनी फैलाने की कोशिश को भाजपा की हताशा बताया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी का वीडियो पहले से ही सार्वजनिक है जिसमें वह भाजपा को लूट खसोट से जनमत बनाने वाली पार्टी बता रहे हैं।
राहुल लोधी ने यह भी उस कथित वीडियो इंटरव्यू में बताया है कि भाजपा ने 35-35 करोड़ में विधायकों को खरीदा है । लोधी ने मतदाताओं से यह भी अपील की है कि मतदाता प्रति बोट 5200 रुपये लिए बिना भाजपा को वोट ना करें। भाजपा को इस वीडियो को लेकर सफाई देनी चाहिए और बताना चाहिए कि ऐसे व्यक्ति को जो खुद ही भाजपा को विधायक खरीदी के घिनौने कृत्य का जिम्मेदार मानता है तो उसे भाजपा ने टिकट क्यों दी ?उम्मीदवार क्यों बनाया? पूरे देश की लोकतांत्रिक राजनीति को कलंकित करने के भाजपा के प्रयास वैश्विक स्तर पर निंदित हो रहे हैं लेकिन सत्ता की भूख में तड़फती भाजपा जयंत मलैया जैसे बेटों की भी बलि चढ़ाने में शर्म महसूस नहीं कर रही है।




Leave a Reply