-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
घर की राह भटके पाँच साल के बच्चे को डायल-100 ने परिजनों से मिलाया
धार के थाना पीथमपुर के अंतर्गत बगदून गाँव के पास घर की राह भटके पाँच साल के बच्चे को डायल-100 ने परिजनों से मिलाया.
जिला धार के थाना पीथमपुर के अंतर्गत बगदून गाँव के पास पिपलिया रोड़ पर 05 वर्ष का एक बच्चा मिला था जो अपने बारे कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था । घटना दिनाँक 18-07-2021 की है । एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा बच्चे को अकेले भटकते हुये देखे जाने पर डायल-100 सेवा को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना दी तथा पुलिस सहायता माँगी । राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा सूचना प्राप्ति पर जिले के डायल-100 वाहन क्र. 09 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया । डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे तैनात आरक्षक दिलीप सोलंकी आरक्षक गोविंद सिंह और पायलेट महेश कौशल द्वारा मौके पर पहुँचकर बच्चे को अपने संरक्षण मे लिया गया एवं बच्चे देवेन्द्र पिता अर्जुन निवासी मछली मार्केट मण्डलावदा को साथ लेकर आस-पास के क्षेत्र में परिजनों की तलाश की , परिजनों के मिल जाने पर डायल-100 सेवा द्वारा सत्यापन उपरांत बच्चे को उसकी दादी जी के सुपुर्द किया गया ।




Leave a Reply