-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे चीते तो सिंधिया ने ऐसे की अगवानी
चीता के कूनो पुनर्विस्थापन की प्रक्रिया आज पूरी होने वाली है और जो आठ नामीबियाई चीता वहां से शुक्रवार की रात को विशेष विमान से चले थे, आज जब ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरा तो केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनकी विशेष अतिथियों की तरह स्वागत किया। जिन बाक्सों में उन्हें लाया गया है, उनके साथ तस्वीरें उतवाईं और चीता पुनर्विस्थापन की जिम्मेदारी संभाल रहे नामीबियाई अफसरों से हाल-चाल पूछकर उनके हेलीकॉप्टर से कूनो भेजने की प्रक्रिया को शुरू कराया।
ग्वालियर एयरपोर्ट पर आज सुबह चीता विशेष विमान उतरा तो केंद्रीय मंत्री सिंधिया चीता और उनके साथ आई नामीबियाई दल के स्वागत में हवाई पट्टी पर पहुंचे। वहां नामीबिया से आए चीता संरक्षण कोष के अधिकारियों से परिचय किया। उनसे हाल-चाल लेने के बाद लंबे सफर के दौरान चीता के स्वभाव, व्यवहार को लेकर सवाल कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके साथ ही सिंधिया ने जिन बाक्स में चीता लाए गए हैं, उनके साथ खड़े होकर अधिकारियों की तस्वीरें उतरवाईं।




Leave a Reply