-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
गृह मंत्री मिश्रा के गृह जिले दतिया में मदरसे में हिंदू बच्चों को अरबी शिक्षा, बवाल मचा तो नकारे आरोप
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले दतिया में एक मदरसे में हिंदू बच्चों को अरबी शिक्षा दिए जाने पर बवाल मचा है। मदरसे में करीब 35 फीसदी बच्चे हिंदू हैं जिन्हें शिक्षा दी जा रही है। हालांकि अरबी शिक्षा के आरोपों को मदरसे संचालक से लेकर उससे जुड़े कुछ अन्य लोगों ने नकार दिया है लेकिन बाल संरक्षण आयोग तक यह मामला पहुंच गया है।
दतिया जिले में एक मदरसे में 68 बच्चे हैं जिनमें से दो दर्जन से ज्यादा बच्चे हिंदू परिवारों के हैं। इन हिंदू परिवारों के बच्चों को मदरसे में अरबी शिक्षा दिए जाने के आरोप लगे हैं। मदरसे पर आरोप है कि उन्हें प्रलोभन देकर इस तरह की शिक्षा दी जा रही है। हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने इस मामले में विरोध दर्ज कराया तो मदरसे संचालक व उससे जुड़े कुछ लोगों ने आरोपों को निराधार बताया। अरबी तो दूर हिंदू बच्चों को उर्दू तक की शिक्षा नहीं दिए जाने की बात कही है। अब मामला बाल संरक्षण आयोग तक पहुंच गया है और इसमें जांच होने के बाद ही सही स्थिति सामने आ सकेगी। समाचार पत्रों के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में यह मामला गूंजा है।




Leave a Reply