-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलानः 1-5 दिसंबर को मतदान
भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज ऐलान कर दिया। वहां दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आठ दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। उन्होंने चुनाव की तारीखों के लिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी जिसमें बताया गया कि पहले चरण के लिए 89 विधानसभा सीटों के लिए पांच नवंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी तो दूसरे चरण के लिए 93 सीटों पर 10 नवंबर को अधिसूचना जारी होने के बाद से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण का मतदान एक दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा। आठ दिसंबर को दोनों चरणों की मतगणना होगी और दस दिसंबर तक सभी विधानसभा सीटों के परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।




Leave a Reply