-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
गमक में लाला हरदौल का मंचन
संस्कृति संचालनालय द्वारा आयोजित गमक श्रृंखला के अंतर्गत रवींद्र भवन में शनिवार को लाला हरदौल नाटक का मंचन हुआ।
बुंदेलखंड अंचल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से इस नाटक की भावनात्मक कथा बहुत प्रचलित है। राजसी विरासत, रिश्ते-नाते, मैत्री और शत्रुता, देवर-भाभी के पवित्र रिश्ते पर आक्षेप और सत्यता प्रमाणित करने के लिए भाभी की दी हुई विषाक्त खीर का पान कर प्राण गँवाने वाले देवर की गाथा अमर है। लाला हरदौल बुंदेलखंड के पूज्य किरदार हैं जिनके बारे में बहुत मर्मस्पर्शी मान्यताएं हैं।
इस नाटक का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी बालेन्द्र सिंह ने किया। नाटक की स्क्रिप्ट कोमल कल्याण जैन ने लिखी। संगीत वरिष्ठ रंगकर्मी रविलाल सांगड़े ने तैयार किया।




Leave a Reply