-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
खजुराहो नृत्य समारोह इस बार पश्चिमी मंदिर समूह के अंदर होगा
खजुराहो में 20 से 26 फरवरी तक भारतीय शास्त्रीय परंपरा की विधाओं पर आधारित 47वां खजुराहो नृत्य समारोह इस बार कंदरिया महादेव मंदिर के स्थान पर पश्चिमी मंदिर समूह के अंदर होगा। कलाकारों द्वारा सात दिवसीय नृत्य समारोह के अवसर पर समूह के अंदर स्थित मंदिर के प्लेटफार्म पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इससे दर्शकों को मंदिर की आभा के बीच कलाकारों के नृत्य प्रदर्शन को देखने का मौका मिलेगा।
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खजुराहो नृत्य समारोह के दौरान प्रत्येक दिन म.प्र. पर्यटन की साहसिक गतिविधियां भी हांेगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर नेपथ्य, कलावार्ता, आर्ट मार्ट, ललित कला प्रदर्शनी, चल चित्र और लोकोत्सव भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहंेगे। यहां कला परंपरा का मेला ‘‘हुनर‘‘, टेराकोटा प्रदर्शनी ‘‘समष्टि‘‘ और बुंदेली व्यंजनों का मेला ‘‘स्वाद‘‘ भी लगाया जाएगा।
यह कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
खजुराहो नृत्य समारोह प्रतिदिन शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा। प्रथम दिवस 20 फरवरी को गीता चन्द्रन एवं साथी भरतनाट्यम समूह और दीपक महाराज कथक की प्रस्तुति देंगे। इसी तरह 21 फरवरी को ऐश्वर्या वारियर द्वारा मोहिनीअट्टम, मीरनन्दा बारठाकुर, उत्पला हुकइ, अलिगुंजन कलिता मुदियार और चंद्रानी कलिता ओझा द्वारा सत्रिया-कथक युगल और अरूणा मोहंती एवं साथी कलाकार ओडिसी समूह नृत्य प्रस्तुत करेंगे। 22 फरवरी को सौरव-गौरव मिश्रा कथक युगल, पियाल भट्टाचार्य एवं साथी मार्ग नाट्य, सुलग्ना बैनर्जी एवं राजदीप बैनर्जी कथक-भरतनाट्यम युगल, 23 फरवरी को विनोद केविन बच्चन एवं वृन्दा चड्ढा ओडिसी युगल, अनीता शर्मा एवं साथी सत्रिया समूह और प्रिया श्रीवास्तव द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
24 फरवरी को पूर्णाश्री राउत ओडिसी, अविजीत दास कुचिपुड़ी और भारती शिवाजी एवं साथी कलाकार मोहिनीअट्टम समूह नृत्य, 25 फरवरी को मैत्रेयी पहाड़ी एवं साथी कलाकार कथक समूह, सत्यनारायण राजू भरतनाट्यम, अयाना मुखर्जी एवं प्रशांत कालिया द्वारा कुचिपुड़ी-छाऊ युगल नृत्य प्रस्तुत करेंगे, जबकि समारोह के अंतिम दिवस 26 फरवरी को जवाहरलाल नेहरू मणिपुर डांस अकादमी द्वारा मणिपुरी समूह, आर्या नंदे ओडिसी और पूर्णिमा अशोक एवं साथी कलाकार भरतनाट्यम समूह नृत्य प्रस्तुत करेंगे।




Leave a Reply