-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
खजुराहो के बमीठा स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
मध्यप्रदेश में बुधवार को शुरू हुए दो दिवसीय वैक्सीनेशन महाअभियान-2 में स्थानीय प्रशासन के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। पार्टी के नेतागणों ने अलग-अलग स्थानों पर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन के सहयोग में जुटे रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा छतरपुर प्रवास के दौरान राजनगर विधानसभा के ग्राम पंचायत बमीठा के वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने वैक्सीनेशन करवाने आये ग्रामीणों से चर्चा की।
ग्रामीणों से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आज शुरू हुए वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण में प्रशासन के साथ पार्टी कार्यकर्ता भी लोगों की मदद के लिए जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस तरह वैक्सीनेशन अभियान को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयास किये हैं, उसके फलस्वरूप प्रथम चरण की तरह वैक्सीनेशन के अभियान का यह दूसरा चरण भी इतिहास रचेगा और सफलता को प्राप्त करेगा।
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति को सहजता से वैक्सीन उपलब्ध हो और हर व्यक्ति का वैक्सीनेशन हो, इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार महाअभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के इस अभियान में बमीठा सौ प्रतिशत वैक्सीनेट हो जाएगा।




Leave a Reply