-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कौन है असली हीरो? नारी सम्मान में युवा और किशोर वर्ग की भूमिका पर परिचर्चा
मध्यप्रदेश पुलिस की महिला अपराध शाखा द्वारा महिलाओं के प्रति सुरक्षित, सम्मानजनक वातावरण सुदृढ़ करने तथा समाज की सक्रिय भूमिका निर्वहन के लिए 11 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रदेश व्यापी महिला जागरूकता अभियान सम्मान’ का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया गया है । इसी अभियान की श्रृंखला में स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में 23 जनवरी को समय दोपहर 3:30 से 5:30 बजे के मध्य “कौन है असली हीरो ?” नारी सम्मान में किशोर एवं युवा वर्ग की भूमिका’ विषय पर ऑनलाइन परिचर्चा (Webinar) का आयोजन किया जा रहा है।
परिचर्चा में मुख्य वक्ता न्यायमूर्ति श्री राजीव श्रीवास्तव , माननीय न्यायाधीश, उच्च न्यायालय खण्डपीठ, ग्वालियर एवं सहवक्ता के रूप में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन पुलिस मुख्यालय श्री अन्वेष मंगलम , मध्यप्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव सुश्री गिरिबाला सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता एवं निदेशक आवाज’ संस्था श्री प्रशांत दुबे, सम्मलित होंगे। इस वेबीनार का उद्देश्य मुख्यतः किशोर/युवावर्ग को महिला सम्मान के प्रति सजग, संवेदनशील एवं जवाबदार बनाना है, जिससे महिला एवं बच्चों के लिए प्रदेश में सुरक्षित वातावरण बनाने में वे अपना सार्थक योगदान दे सकें। इस वेबीनार को यूट्यूब पर लिंक https://youtu.be/ewjsCshHIY के माध्यम से अधिक से अधिक आमजन जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं।




Leave a Reply