-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
किसानों के हित में हैं कृषि कानून, बहकावे में न आएं प्रदेश के किसानः विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि संबंधी कानून किसानों के हित में हैं, कृषि क्षेत्र के विकास के लिए बनाए गए हैं। इसलिए किसान सिर्फ विरोध करने के लिए इन कानूनों का विरोध न करें और उन दलों के हाथों की कठपुतली न बनें, जो देश को आगे बढ़ता हुआ नहीं देखना चाहते।
शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने वादे के अनुरूप किसानों की आय को बढ़ाने और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से तीनों कानून बनाए हैं। इन कानूनों में ऐसी कोई बात नहीं है, जो किसानों के हितों के विरुद्ध हों। इन कानूनों में किसानों को जहां अपनी उपज को कहीं बेचने की सुविधा दी गई है, तो मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसी व्यवस्थाओं को जारी रखा गया है। श्री शर्मा ने कहा कि क्रॉप कॉन्ट्रेक्ट का प्रावधान किसानों को मौसम जैसी आकस्मिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करने तथा उनकी उपज का एक पूर्व निश्चित मूल्य प्रदान करने की दृष्टि से किया गया है। इस कानून में किसानों को पूरी सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया गया है।
श्री शर्मा ने कहा कि किसानों को यह बात समझनी चाहिए कि आज जो लोग उनके आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें भड़का रहे हैं, ये वही लोग हैं, जिन्होंने 70 सालों के अपने शासन में किसानों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार वास्तविक अर्थों में किसानों की शुभचिंतक है और देश के विकास के साथ-साथ किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास की भी चिंता करती है। इसलिए किसान उन लोगों के बहकावे में न आएं, जिन्हें देश और किसानों का विकास पसंद नहीं हैं, जो किसानों को सिर्फ एक राजनीतिक औजार समझते हैं।




Leave a Reply