मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के किशोरी संप्रेक्षण गृह में एक रहस्यमय घटना सामने आई है। 11 किशोरी शनिवार की रात बेहोश हो गईं। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए रखा गया। पूरे मामले से मीडिया को अभी दूर रखा गया है। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के किशोरी संप्रेक्षण गृह में शनिवार की रात को 11 किशोरियां बेहोश हो गईं। उन्हें रात को ही गंभीर हालत में जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। किशोरियों को जिस वार्ड में इलाज के लिए रखा गया, वहां सख्त सुरक्षा पहरा कर दिया गया था। मीडिया को बच्चियों के वार्ड के आसपास तक नहीं जाने दिया गया। वहीं, कहा गया कि जिला प्रशासन ने किशोरियों की पहचान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए यह एहतियातन कदम उठाया गया। बेसुध हालत में जयप्रकाश अस्पताल ले जाईं गईं किशोरियों के एकसाथ इतनी बड़ी संख्या में बेहोश होने के पीछे साजिश होने की आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले की पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा गहन जांच की जा रही है।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि भोपाल मेट्रो के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा 220 केवी सबस्टेशन गोविंदपुरा, भोपाल में 200 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार - 24/01/2026
प्रदेश के सभी 71 हजार 930 मतदान केंद्रों पर रविवार 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल - 24/01/2026
Leave a Reply