कार्यकर्ता पार्टी का प्रतिनिधि, उसे सामाजिक भूमिका निभानी होगी: सुमित पचौरी

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की और कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति के लिए संघर्ष किया, जेल गए और अपना बलिदान दे दिया। ऐसे समय में जबकि दुनिया में पूंजीवाद और साम्यवाद असफल साबित हो रहे थे, हमारे नेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानवदर्शन दिया। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए अंत्योदय की अवधारणा दी। कार्यकर्ता पार्टी का प्रतिनिधि है इसलिए उसे भी अपनी सामाजिक भूमिका निभानी होगी। कार्यकर्ता अपनी इस भूमिका को सफलतापूर्वक निभा सकें, इसके लिए उनका प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने इन्द्रपुरी मंडल में प्रशिक्षण वर्ग का समापन करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी श्री कृष्णमोहन सोनी, जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री छोटू पंडित सहित जिले में निवासरत पार्टी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री सरतेन्दु तिवारी ने जिला भोपाल द्वारा पंचशील नगर मंडल के पत्रकार कालोनी स्थित भाई रतन कुमार भवन में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास गौरवशाली रहा है। कांग्रेस और हम में जमीन-आसमान का फर्क है। हमारा काम देश के लिए जीना और देश के लिए मरना है। भारतीय जनता पार्टी एक वैभवशाली, गौरवशाली भारत के निर्माण के लक्ष्य के लिए काम कर रही है और पार्टी का यही लक्ष्य हर कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। वैभवशाली, गौरवशाली भारत के निर्माण में कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है और वह इस भूमिका को सफलतापूर्वक निभा सके, इसके लिए प्रशिक्षण जरूरी है। कही। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एक सामान्य प्रशिक्षणार्थी के रूप में शामिल हुए एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन भी किया।
प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने आनंद नगर मंडल में प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता इस बात के लिए प्रयास करें कि भाजपा सर्वव्यापी हो, सर्वस्पर्शी हो। सबका प्रतिनिधित्व हो, सबको जोड़े। जहां आज समर्थन नहीं मिला, वहां कल जरूर मिलेगा और इसके लिए सबको साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास हमारा मूलमंत्र है, इसलिए किसी को न छोड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today