-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की पहल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार आज प्रदेश कांग्रेस के संगठन समन्वयकों की बैठक कांग्रेस कार्यालय में आहूत हुई। बैठक में विभिन्न विषयों, प्रकोष्ठ, विभागों एवं मोर्चा संगठनों आदि पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित सभी समन्वयकों को उन्हें सौंपे गये दायित्वों के संबंध में जानकारी दी और सभी ने जमीनी स्तर तक संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी श्री चन्द्रप्रभाष शेखर ने कहा कि समन्वयकों को संगठन की गतिविधियों में तेजी लाने के लिए कसावट की आवश्यकता है। कुछ विभाग, प्रकोष्ठ संगठन की गतिविधियों में अपनी सहभागिता से दूरी बनाये हुए हैं। निकट भविष्य में होने वाले उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए जमीन पर उतरकर उन्हें संगठन को मजबूत बनाने की पहल करना चाहिए।
प्रदेश स्तीरीय समन्वयकों की बैठक में प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष सर्वश्री, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, सै. साजिद अली एडवोकेट, भूपेन्द्र गुप्ता, अभय तिवारी, जे.पी.धनोपिया, राजकुमार पटेल, डाॅ.महेन्द्रसिंह चैहान, श्रीमती आभा सिंह, दीपचंद यादव, श्रीमती अजीता बाजपेयी पाण्डेय, श्रीमती विभा पटेल, रवि सक्सेना, आसिफ जॅकी, अवनीश भार्गव, आनंद तारण, जीतेन्द्र मिश्रा, महेश मालवीय, शहरयार खान, अजय सिंह यादव, अवनीश बदेला, राकेश चतुर्वेदी, राजेश मिश्रा एवं राजकुमार सिंह उपस्थित थे।




Leave a Reply