-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस विधायक उमंग पर दुष्कर्म का मामला, एमएलए ने कहा फरियादी पत्नी, कर रही ब्लैकमेल
कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर जबलपुर के एक महिला ने एक साल से उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं, इस मामले में विधायक ने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला उसकी पत्नी है औऱ वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। उसकी ब्लैकमेलिंग, मानसिक प्रताड़ना को लेकर वे धार के नौगांव थाने में शिकायत भी कर चुके हैं। उधर, भाजपा ने इस मामले में कमलनाथ से जवाब मांगा है कि क्या यही कांग्रेस का चरित्र है।
कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार दुष्कर्म के एक मामले में फंस गए हैं। उनके खिलाफ जबलपुर के एक महिला प्रतिभा मुदगल ने नवंबर 2021 से 18 नवंबर 2022 तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस अवधि में महिला ने उसके साथ विधायक द्वारा धार में सिंघार के पीडब्ल्यू ऑफिस के पीछे निवास में उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। मामले में दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य औऱ धारा 498 का अपराध दर्ज किया गया है।
उमंग ने महिला को बताया अपनी पत्नी, ब्लैकमेल-प्रताड़ना के आरोप
वहीं, इस मामले में एक मोड़ यह आया है कि एफआईआर के बाद सिंघार ने दो नवंबर 2022 को धार में पुलिस में की गई एक शिकायत और लिखित बयान जारी किया है। सिंघार ने इसमें कहा है कि प्रतिभा उनकी पत्नी है जिसके साथ 16 अप्रैल 2022 को उनकी शादी हुई थी। मगर इसके बाद उसका व्यवहार बदल गया औऱ वह उनसे दस करोड़ रुपए की मांग करने लगी। सिंघार का आरोप है कि वह उससे पैसे के लिए शादी करने की बात कहते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी और झूठे मामले में फंसाने के आरोप लगाने लगी। उसकी प्रताड़नाओं और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उन्होंने दो नवंबर को धार में लिखित रूप से शिकायत भी की।
भाजपा का हमला सिंघार के खिलाफ आरोपों की श्रृंखला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उमंग सिंघार पर हमला बोला है कि उनके खिलाफ ऐसे आरोपों की श्रृंखला है। ऐसे गुजरात के सह प्रभारी होंगे तो गुजरात में क्या होने वाला है सोचा जा सकता है। शर्मा ने कहा कि इसके पहले भी सिंघार के कृत्य के कारण एक युवती आत्महत्या कर चुकी है। उनके खिलाफ और भी कई प्रकरण हैं। इस पर शर्मा ने कमलनाथ से जवाब मांगा है कि क्या यही कांग्रेस का चरित्र है। उन्होंने सिंघार को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।




Leave a Reply