-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
चर्चा में कांग्रेस में दिग्विजय का बॉलिंग अंदाज तो भाजपा में नाथ की पिच पर पटेल की बल्लेबाजी
इन दिनों टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है और क्रिकेट का बुखार पूरे देश में बढ़-चढ़कर बोल रहा है। राजनेता भी इससे अछूते नहीं है लेकिन उनके क्रिकेट खेलने के अंदाज में भी राजनीति का पुट आ ही जाता है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तेलंगाना में विश्राम के पलों में बॉलिंग करते नजर आए तो उनके वायरल वीडियो में उनके इस अंदाज पर भी राजनीतिक कायस शुरू हो गए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह नगर छिंदवाड़ा में प्रभारी मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल पटेल भी वहां मैदान में जब बल्लेबाजी करते दिखे तो उसे कमलनाथ की पिच पर चौके-छक्के लगाने के तौर पर वीडियो वायरल हो गए हैं।
आस्ट्रेलिया में टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है जिसमें भारतीय टीम अभी तक सेमी फाइनल खेलने के लिए क्वालिफाई करती नजर आ रही है लेकिन मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कमर कस रही भाजपा-कांग्रेस के नेता हाथ में बल्ला औऱ गेंद लेकर भी क्रिकेट नहीं बल्कि राजनीतिक के दांवपेंच करते नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति में कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजिय सिंह के बीच संबंध पहले जैसे नहीं रहने की बातें आम चर्चा में हैं और इन नेताओं के किसी भी तरह के कमेंट या एक्शन को उनके रिश्तों से जोड़ा जाने लगा है। दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं और पिछले दिनों वे तेलंगाना के सुल्तानपुर गांव में यात्रा के विश्राम के दौरान लोगों के साथ क्रिकेट खेलने लगे। इस दौरान उनके बॉलिंग के वीडियो वायरल हुए तो लोगों ने इसे भी राजनीति से जोड़कर प्रचारित किया गया। अब तक वे बल्ले से कमाल करते थे और अब बॉलिंग में भी कमाल करेंगे। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह को लेकर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेता निगाह जमाए रहते हैं और उनके कमेंट या एक्शन पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेष बाजपेयी तंज करना नहीं चूकते हैं।
नाथ की पिच पर कमल पटेल की बल्लेबाजी
इसी तरह कमलनाथ के गृह नगर छिंदवाड़ा में प्रभारी मंत्री बनाए गए उनकी नाम राशि के कमल पटेल बेहद सक्रिय रहते हैं। वे नाथ के गृह नगर में एक मैदान पर पहुंचे और वहां बल्लेबाजी करने लगे। उनको गेंदबाजी करने वाला कोई कांग्रेस नेता या भाजपा नेता नहीं था बल्कि प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी थे। उन्होंने जब बाएँ और दाएँ हाथ, दोनों तरह से गेंदों को बाऊंड्री लाइन तक पहुंचाया तो उनके ये वीडियो जमकर वायरल हुए। इनमें कहा जा रहा है कि कमलनाथ की पिच पर कमल पटेल के चौके-छक्के, भाजपा की सेंधमारी है।




Leave a Reply