-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क
भोपाल की कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल का कहना है कि कोई नई योजना लेकर नहीं आई भाजपा -हर वर्ग के लिए वे योजनाएं बनाएंगी. जनता के आसानी से होंगे.
नगर निगम भोपाल से कांग्रेस की महापौर प्रत्याषी श्रीमती विभा पटेल ने बुधवार को मध्य, उत्तर एवं नरेला विधानसभा क्षे़त्र में आने वाले एक दर्जन वार्डों में जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगां ने पेयजल, सीवेज, जल भराव, सड़क, स्टीट लाइट की समस्याएं गिनायीं। विभा पटेल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि महापौर बनने के बाद वे इन समस्याओं का पूरी तरह से समाधान करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जब वे पहले भोपाल की महापौर थीं, तब उन्होंने जो योजनाएं बनाईं थीं उन्हें ही आगे बढाने का काम किया गया। मनमोहन सरकार के समय षहरी विकास के लिए जो योजनाएं आईं थी, उनके अलावा कोई योजनाएं भाजपा सरकार लेकर नहीं आईं। जनसंपर्क में उनके साथ कांग्रेस महासचिव महेन्द्र सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला समेत वार्ड पार्षद अपने समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।
पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले 20 सालों से भोपाल का मास्टर प्लान लेकर नहीं आई है जिससे लोगों को घर बनाने में ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। मास्टर प्लान नहीं आने से षहर का बेतरतीब ढ़ंग से आकार बढ़ रहा है। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी ने कहा कि आज महंगाई से हर वर्ग परेषान है। खासकर महंगाई की वजह से रसाई का बजट बिगडा हुआ है। महंगाई की वजह से आम परिवार आर्थिंक परेषानियों का सामना कर रहे हैं। आम लोगों की समस्या को देखते हुए ही मैंने भोपाल में ईडब्ल्यूएस परिवारां का पानी का बिल 50 रूप्ए महीना और जल कर एवं संपत्तिकर आधा करने का संकल्प लिया है। आज जनसंपर्क के दौरान वार्ड 75 की प्रत्याशी रेखा यादव, वार्ड 77 के प्रत्याशी श्री दानिष खान, वार्ड 78 के प्रत्याशी मो रियाज, वार्ड 79 की प्रत्याशी मंजू ष्षर्मा, वार्ड 19 के प्रत्याशी श्री वसीमुदृदीन और वार्ड 20 की प्रत्याशी श्रीमती स्वाति कौषल अपने समर्थकों की भीड के साथ उपस्थित रहीं। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।




Leave a Reply