-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
कांग्रेस ने 15 महीने में प्रदेश को बर्बाद किया : कुलस्ते
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पैसा का रोना रोते थे। विकास कार्य ठप्प थे। किसान, मजदूर, नौजवान, माताओं, बहनों को कांग्रेस सरकार ने छलने का काम किया। प्रदेश में सिर्फ छिंदवाड़ा को छोड़कर कहीं विकास कार्य नहीं हुए। आपने 15 साल की भाजपा सरकार और 15महीने की कमलनाथ सरकार भी देखी है। मात्र 6 महीने की भाजपा सरकार में करोड़ों रूपए के काम हो चुके है। कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह से काम के लिए मिलते थे तो वे कहते थे काम की बात मत करना, आप ट्रांसफर के काम करवा लीजिए। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का काम किया। कांग्रेस ने 15 महीने में ही प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
यह बात केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने सांची विधानसभा के गैरतगंज और देवनगर मंडल में आयोजित मंडल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 के पूर्व प्रदेश में साढ़े सात लाख हेक्टेयर किसानों के खेतों को पानी मिलता था। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनते ही 1 लाख हेक्टेयर किसान के खेतों तक पानी पहुंचाया। भारत में हमेशा हरियाणा, पंजाब की चर्चा होती थी। यूपीए सरकार के समय प्रदेश भाजपा सरकार को कई बार कृषि कर्मण अवार्ड भी मिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत का मान और सम्मान बढ़ाया है। दुनिया के लोग आज भारत की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे है। श्री कुलस्ते ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि इस उपचुनाव को जीतना हम सब की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं को मतदाता तक पहुंचकर पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना हमारी जिम्मेदारी है।
मंडल सम्मेलन को पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी, प्रदेश मंत्री श्री रघुनाथ भाटी, जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार ने संबोधित किया। इस अवसर पर विदिशा सांसद श्री रमाकांत भार्गव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शिवाजी पटेल, श्री दिनेश शर्मा, श्री रामकुमार साहू, डिंपल पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।




Leave a Reply