मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज से विकास पर्व शुरू करते हुए कुक्षी में कहा कि कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विधानसभा में साफ मना कर दिया था कि नर्मदा नदी का पानी शिप्रा नदी या मालवा में कहीं नहीं ले जाया जाएगा। यह असंभव है। मगर भाजपा ने सरकार में आते ही यह संभव कर दिखाया है। वहीं, बड़वानी में सीएम का रोड शो हुआ। पढ़िये रिपोर्ट।
सीएम चौहान ने आज धार और बड़वानी जिले से विकास पर्व का शुभारंभ किया। बड़वानी में रोड शो किया जिसमें उन्होंने फूलों की वर्षा की। कुक्षी में दो हजार 771 करोड़ रुपए की सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का विकास पर्व के शुभारंभ कार्यक्रम में भूमिपूजन किया। इससे 175 गांव के किसानों को 75 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगा। कुक्षी तहसील के 96 गांवों में लगभग 40 हजार हैक्टेयर तो गंधवानी तहसील के 79 गांवों में लगभग 35 हजार हैक्टेयर में सिंचाई होगी। सिंचाई परियोजना से सवा एक लाख किसानों को लाभ मिलेगा। मेघनाथ घाट से क्रूज चलाया जाएगा मुख्यमंत्री चौहान ने इस मौके पर मेघनाथ घाट को सुंदर घाट बनाए जाने का ऐलान किया जिसमें क्रूज चल सकेगा। सीएम ने क्रूज के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि क्रूज बड़ी नाव होती है जिसमें दो-दो, तीन-तीन दिन व्यक्ति रह सकता है। क्रूज मेघनाथ घाट से सरदार सरोवर तक चल सकेगा। चौहान ने लाड़ली बहना योजना के बारे में कार्यक्रम में आई बहनों को याद दिलाया कि उन्हें अभी एक हजार दिए जा रहे हैं जो 250-250 बढ़ाते हुए 3000 रुपए प्रति माह तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कमलनाथ की सवा साल की सरकार के विकास कार्यों और जनहितैषी योजनाओं को रोक दिए जाने का जिक्र करते हुए अपील की कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में मोदी और उनका साथ दें जिससे विकास के काम होते रहें।
सीएम ने गाई नर्मदा मैया की स्तुति सीएम ने कुक्षी के मेघनाथ घाट पर विकास पर्व का शुभारंभ करते हुए नर्मदा मैया की पूजा करके चुनरी उढ़ाई और फिर सभी के साथ नर्मदा स्तुति का गायन किया। नर्मदा स्तुति के गायन के समय सीएम भक्ति में भाव विभोर हो गए, आदिवासियों के साथ नृत्य किया। इस विकास पर्व के शुभारंभ अवसर पर जन सैलाब उमड़ रहा था। लाखों लोगों की भीड़ सीएम शिवराज के प्रति अपार स्नेह और आशीर्वाद दे रही थी।
विकास पर्व से मिलेगी 2 लाख करोड़ की सौगात 16 जुलाई से शुरू होकर 14 अगस्त तक चलने वाले विकास पर्व के माध्यम से मध्यपदेश की शिवराज सरकार लगभग 2 लाख करोड़ से अधिक के शिलान्यास और भूमिपूजन कर जनता को अनेकों विकास कार्यों की सौगात दे रही है। सीएम ने कुक्षी की जनता को भरोसा दिलाया की विकास की दृष्टि से हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि धार जिले में शहरी क्षेत्र में 1 लाख 23 हजार 95 से अधिक एवं ग्रामीण क्षेत्र में 17, 934 मकान बने हैं। सीएम राइज स्कूलों में गरीबों के बच्चे भी आधुनिक शिक्षा प्राप्त करेंगे।
2003 तक थी केवल 7 लाख हेक्टयर सिंचाई क्षमता कुक्षी में सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि 2003 से पहले कांग्रेस की सरकार में प्रदेश में सिंचाई की क्षमता कुल 7 लाख हेक्टेयर थी, जिसे बढ़ाकर हमने 45 लाख हेक्टेयर से अधिक कर दिया है। अब कुक्षी उद्ववहन सिंचाई परियोजना से धार जिले के किसानों के खेतों तक पानी पहुँच सकेगा।
कांग्रेस ने 15 महीने लूटने का काम किया सीएम ने 15 महीने की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने जनता को लूटने का काम किया, जबकि हम मध्यप्रदेश में लागातार विकास यज्ञ कर रहे हैं। उन्होंने कुक्षी के निवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि विकास और जनकल्याण के कामों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
योजनाओं से बदल रही है जिंदगी सीएम ने कहा कि मेरी बहनों आपकी जिन्दगी बदलने के लिए एक नहीं अनेक योजनाएं बनाई हैं, ताकि लाड़ली बहनाओं की जिन्दगी बदले, उनका जीवन सुधरे, बेटियों की जिन्दगी बदले, भांजियों की जिन्दगी बदले और उनके जीवन में खुशहाली हो इसलिए भाजपा की सरकार ने अनेकों योजनाएं धरातल पर उतारी हैं।
कांग्रेस ने बंद कर दी थीं योजनाएं सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस 16% ब्याज पर किसानों को कर्जा देती थी, लेकिन हमने इस कर्जे को कम करते हुए जीरो परसेंट पर ब्याज देने का काम किया। किसानों का जीवन आसान बनाया। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने कई योजनाएँ बंद कर दी थी। कांग्रेस ने संबल योजना बंद की, बैगा, सहरिया और भारिया बहनों को प्रतिमाह 1 हजार रुपए देना भी बंद कर दिए थे। उन्होंने कहा आखिर इन बहनों ने कमलनाथ का क्या बिगाड़ा था।
4 से बढ़ाकर 6 हजार देंगे किसान सम्मान निधि सीएम ने कहा कि हमने तय किया कि किसानों को सम्मान निधि दी जाए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी साल में 6 हजार देते हैं तो मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भी अब 4 से बढ़ाकर 6 हजार रुपए किसान सम्मान निधि के रुप में प्रदेश के किसान बहन- भाइयों को देगी ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवसेना के संस्थापक, श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति, जनसेवा और गरीब कल्याण के - 17/11/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रद्धेय अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री सिंघल ने श्रीराम ज - 17/11/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी, 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय लाला लाजपत राय ने वर्ष 191 - 17/11/2025
Leave a Reply