-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
इंदौर में टीनू सिंघवी के घर IT की टीम महाकाल लोक यात्रा टैक्सी में पहुंची, मारे छापे
कांग्रेस नेता पंकज सिंघवी और बिल्डर सुरेंद्र सिंघवी के छोटे भाई टीनू सिंघवी सहित दो चार्टर्ड एकाउंटेंट के इंदौर स्थित ठिकानों पर आयकर (IT) के छापे पड़े हैं। इसके अलावा आयकर विभाग ने भी कुछ ज्वेलर्स पर इंदौर में कार्रवाई की है। सिंघवी के यहां छापे की कार्रवाई के लिए एक टीम महाकाल लोक यात्रा की टैक्सी में पहुंची थी।
इंदौर के सिंघवी परिवार के टीनू सिंघवी के यहां आज सुबह आयकर की टीम ने छापे की कार्रवाई शुरू की। टीनू सिंघवी के जवाहर मार्ग स्थित ऑफिस पर आज सुबह ईडी ने कार्रवाई शुरू की थी। इसके साथ ही टीनू के करीब एक दर्जन ठिकानों पर इंदौर में आयकर की टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। यही नहीं दो सीए और कुछ अन्य उनके करीबियों पर भी आयकर की टीम ने कार्रवाई की जा है जो अभी जारी है। टीनू सिंघवी और उनसे जुड़े लोगों के अलावा आयकर विभाग ने इंदौर में ज्वेलर्स पर भी छापे मारे हैं।
कौन है सिंघवी परिवार
इंदौर का सिंघवी परिवार कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है। पंकज सिंघवी कांग्रेस से चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके भाई सुरेंद्र सिंघवी हैं जो इस समय बिल्डर हैं जिनके खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला भी दर्ज है। इसमें उन्हें अग्रिम जमानत मिली हुई है।




Leave a Reply