मध्य प्रदेश के विंध्य में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव 2018 में जिस तरह झटका लगा था, वह इस बार चुनाव के पहले मिला है। आज रीवा जिला पंचायत के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अभय मिश्रा और उनकी पूर्व विधायक पत्नी नीलम के साथ जिला व जनपद पंचायत के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा को ज्वाइन कर लिया है। पांच साल पहले कांग्रेस ज्वाइन के बाद हुई थी गिरफ्तारी, नीलम मिश्रा ने भी पति की गिरफ्तारी के विरोध में अपनी ही पार्टी भाजपा के खिलाफ विधानसभा में सदन के भीतर धरना दिया था। पढ़िये रिपोर्ट।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में रीवा के कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा एवं उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम मिश्रा सहित कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुंदरिया आदिवासी, जनपद उपाध्यक्ष मिश्रीलाल तिवारी, भोले तिवारी, जनपद सदस्य राजेन्द्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष एवं गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
कमलनाथ के पीसीसी चीफ बनने के पहले मिश्रा ने ज्वाइन की थी कांग्रेस अभय मिश्रा ने 2018 में उस समय कांग्रेस ज्वाइन की थी जब कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बने थे। तत्कालीन प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी। उस समय वे जिला पंचायत अध्यक्ष थे और उनकी पत्नी सेमरिया से विधायक थीं। उसके बाद अभय मिश्रा की गिरफ्तारी की खबर पर विधानसभा में उनकी पत्नी नीलम मिश्रा ने सदन में धरना भी दिया था।
अब कांग्रेस छोड़ने पर यह बोल रहे अभय मिश्रा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात अभय मिश्रा एवं श्रीमती नीलम मिश्रा ने कहा कि आज हमारी घर वापसी हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का आभार व्यक्त करते है। अभय मिश्रा ने कहा कि मैं भूलवश भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भीतरघात करना एक कल्चर बन गया है। कांग्रेस का मकसद सिर्फ सत्ता प्राप्त करना है, सेवा से कोई सरोकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी में मन की शांति है और भाजपा के राज में हम सबका और जनता का हित सुरक्षित है, इसलिए पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
पेंच टाइगर रिज़र्व, सिवनी मध्यप्रदेश से 3 वर्ष आयु की एक बाघिन का राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में सफलतापूर्वक स्थानांतरण किया गया है। यह स्थानांतरण भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेल - 21/12/2025
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बच्चों को शिक्षित, संस्कारित बनाने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास की भावना जागृत करने की जरूरत है जिससे यह बच्चे आगे चलकर देश को आर्थिक महाशक्ति तक प - 21/12/2025
सागर ज़िले में जर्जर स्कूल एवं अन्य भवनों को गिराकर नए भवन बनाने की कार्रवाई तेज़ी से की जा रही है। कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने विगत दिवस स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्य की समीक्षा बैठक में न - 21/12/2025
प्रदेश में रासायनिक मुक्त एवं विष-रहित खाद उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभिनव पहल के अंतर्गत सागर स्थित पी.टी.सी. ग्राउंड में जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे - 21/12/2025
Leave a Reply